पाकुड़, अप्रैल 21 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। ग्रामीणों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ वन प्रमंडल की ओर से प्रखंड के दुलमीडांगा में एक दिवसीय बत्तख पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुलमीडांगा, बीरगांव और केंदों गांव के चयनित लाभुकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में लीडस् देवघर के विशेषज्ञों ने लाभुकों को बत्तख पालन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान उन्नत नस्लों के चयन, कम लागत में आवास निर्माण, संतुलित आहार प्रबंधन तथा साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बत्तखों में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षण और समय पर टीकाकरण के महत्व को भी विस्तार से समझाया गया। यह भी पढ़ें- पशु बांझपन शिविर में पशुपालकों को दी गई जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बत्तख पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.