साहिबगंज, अप्रैल 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी जामनगर व पश्चिम जामनगर पंचायत में अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लि या है। इसे लेकर सीओ सह बीडीओ मो. यूसुफ ने बुधवार को लाभुकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मनरेगा बीपीओ गगन बापू, कम्प्यूटर सहायक सह आवास नोडल रविकांत रवि, आवास प्रभारी, पंचायत सहायक, मुखिया व वार्ड सदस्य मौजूद थे। बैठक के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवास का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले लाभुकों को दी गई राशि की वसूली की जाएगी। मौके पर आवास प्रभारी एवं पंचायत सहायकों को भी निर्देश दिया कि वे लगातार मॉनिटरिंग कर निर्माण कार्य में तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.