देवघर, मई 29 -- सारवां। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत 4 युनिट चूजा एवं सामग्री का वितरण बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, पंसस संजीव रंजन, प्रमुख प्रतिनिधि उमाकांत मंडल, संजय दत्ता एवं वितरक मुहम्मद असराद द्वारा लाभुकों के बीच किया गया। चूजा के साथ सामग्री में दाना, ड्रिंकर, फीडर व दवा का भी वितरण किया गया। लाभुकों में बंदाजोरी पंचायत के पत्थरलेड़ा निवासी फूलमणि हेम्ब्रम, अंजली मुर्मू, मंगोली मरांडी व पहारिया पंचायत के नितेश कुमार यादव शामिल थे। पशु डॉक्टर द्वारा चूजा पालन के तौर तरीके व देखरेख की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.