लाभुकों के बीच 12 यूनिट बकरियों का वितरण
सराईकेला, मई 30 -- सरायकेला। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी पहल की है। ईचागढ़ प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच 12 यूनिट बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों ने लाभुकों को बकरी पालन के आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, समय पर टीकाकरण (वैक्सीनेशन) और उनके बेहतर पोषण से जुड़ी आवश्यक कड़ियां समझाई गईं। ताकि ग्रामीण इस योजना का समुचित लाभ उठा कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.