देवघर, जनवरी 22 -- सारवां,प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास ब्रॉयलर योजना अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड परिसर में 10 यूनिट चूजा वितरण बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, प्रमुख प्रतिनिधि उमाकांत मंडल, भाजपा ओबीसी सेल के सीताराम हाजरा व वितरक मुहम्मद असराद द्वारा किया गया। चूजा के साथ प्लास्टिक टव, मग, खाद्य सामग्री एवं दवा का वितरण भी किया गया। इस संबंध में बीएचओ द्वारा बताया गया कि तीन यूनिट पहारिया, 2 यूनिट बंदाजोरी व डकाय सहित भंडारो, बेजुकूरा व नारंगी पंचायत के लाभुकों के बीच चूजा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एआई वर्कर्स तीरफ मांझी, दशरथ सोरेन, अनोज बलियासे, दिलीप यादव, प्रमोद पासवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.