कोडरमा, अप्रैल 7 -- झुमरी तिलैया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में झारखंड सरकार की साड़ी-धोती योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय राशन डीलर शिवचंद्र सिंह के यहां आयोजित हुआ,जहां वार्ड पार्षद नीरज कर्ण ने स्वयं उपस्थित होकर धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण करवाया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद नीरज कर्ण ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहारा देते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं। इस अवसर पर प्रभुनाथ सिंह सहित कई लाभुक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.