मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनवरी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान करीब 2700 लोगों ने राशन कार्ड लिए आवेदन जमा किए थे, इनमें से पहले चरण में 938 राशन कार्ड तैयार किए गए, जिन्हें लाभुकों के बीच वितरित किया गया। विधायक कोमल सिंह ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। शेष बचे लाभुकों के राशन कार्ड भी जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, रोशन सिंह, प्रशांत ठाकुर, संजागर सहनी व प्रसन्नजीत सहनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.