दुमका, मई 3 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शनिवार को 33 लाभुकों प्रखंड पशु चिकित्सालय परिसर में बत्तख के चूजे एवं सुकर का वितरण बीडीओ अजफर हसनैन की उपस्थिति में किया गया। जिसमें बदोली हेम्ब्रम, सुंदरी हेम्ब्रम, छातामुनि मुर्मु, लीलावती सोरेन, रुवीवाला बाउरी, सृजल मुर्मु, जफेड हेम्ब्रम, मेमदासी मुर्मु, फ्लोरेंस हंसदा, निर्मल किस्कु, सनोदि सोरेन, पकु मरांडी, अनिता चौपियर, राजकुमार मंडल सहित 27 लाभुकों को बत्तख चूजे का वितरण किया गया। वहीं 6 लाभुक प्रेमचंद मुर्मु, शांति सोरेन, मनोज कुमार हंसदा, उजात मुर्मु, शीलवंती हंसदा एवं पूनम देवी के बीच सुकर का वितरण किया गया। जिसमें बत्तख एक यूनिट में 30 चूजे एवं सुकर एक यूनिट में 5 सुकर दिया गया। मौके पर बीडीओ अजफर हसनैन ने बताया की मुख्यमंत्री पशुधन योजनाओं के तहत महिलाओं एवं आर्...