लोहरदगा, अप्रैल 3 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना टू के अंतर्गत झारखंड राज्य जल छाजन मिशन ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पंचायत भवन में आठ लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 90 फीसदी अनुदान पर प्रत्येक किसानों को चार बकरी और एक बकरा और दवा का वितरण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया वीरेन्द्र महली, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी उपस्थित थे। उनके द्वारा लाभुकों को निर्देश दिया गया कि योजना का लाभ लें। बकरियों का अच्छा तरह देखभाल कर अपने आमदनी बढ़ाकर सशक्त बनें। मौके पर विभाग के जेई विशंभर साहू समाजिक विशेषज्ञ अनिता साहू, अध्यक्ष तिला उरांव, इकबाल अंसारी आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.