लाभुकों के बीच चुजा का वितरण
देवघर, जून 3 -- प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास ब्रायलर योजना अंतर्गत चुजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ राजेश कुमार साहा, बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, पंसस संजीव रंजन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार, उमाकांत मंडल, संजय दत्ता आदि द्वारा बनवरिया व डकाय पंचायत के संजीत कुमार, रमेश बास्की और गुलजन खातुन सहित तीन लाभुकों के बीच चुजा का वितरण किया गया। इसके साथ ही लाभुकों के बीच दवा, टव और चारा आदि का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में एआई वर्कर दशरथ सोरेन, तीरफ, दिलीप व पप्पु यादव सहित अन्य का सक्रिय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.