गिरडीह, अप्रैल 17 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ में शेड निर्माण के मैटेरियल का पैसा वेंडरों द्वारा गबन करने का मामला गरमाता जा रहा है। कई लाभुकों संग विभिन्न दलों के नेताओं ने जमुआ बीडीओ से लाभुकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। वैसे तो मनरेगा वेबसाइट पर सबकुछ उपलब्ध है; परंतु जिन लाभुकों को इसकी जानकारी नहीं है, उसके लिए सभी पंचायत भवनों में लाभुकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग उठी है। लाभुकों के मैटेरियल की राशि से मौज कर रहे वेंडरसूत्रों के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में ऐसे कई वेंडर हैं जो शेड निर्माण के मैटेरियल पैसे को अपना समझकर खर्च कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, शिकायत कई ने नए फोर व्हीलर वाहन तो कई में आलिशान मकान बना लिया। लाभुकों को बार-बार आजकल कहकर घुमाया जा रहा है। जिससे लाभुक खासे परे...