गोपालगंज, जून 10 -- गोपालगंज। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत माह मई 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को पटना में किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में 2.81 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची 32.37 करोड़ की राशिकार्यक्रम का सीधा प्रसारण इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएम पवन कुमार सिन्हा की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में माह मई 2026 की पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन...