कटिहार, फरवरी 18 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र लाभा जीरोमाइल से रोशना बाजार तक 5:30 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कार्य 24 करोड़ 53 लाख की लागत से आरंभ हो गया है। विभागीय अभियंता बासुदेव नंदन ने बताया कि निर्माण कार्य के बाद उक्त सड़क 18 फीट चौड़ी हो जाएगी। 40 वर्षों से जाम की समस्या से लोगों को अब निजात मिलेगा। भाजपा नेता निपम उपाध्याय,परिमल मंडल, प्रहलाद शर्मा, डॉक्टर नारायण शाह, चांद गुप्ता सहित दर्जनों ने बताया कि लाभा जीरो माइल से रोशना बाजार तक जाम की समस्या से प्रत्येक दिन अप्रिय घटना घटती थी। पैदल चलना मुश्किल हो गया था। जाम के कारण पेशेंट रास्ते में ही दम तोड़ देता था। साप्ताहिक हाट के दिन मंगलवार को लाभा से रोशना बाजार तक सुबह से देर रात तक सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। जो अब चौड़ीकारण कार्य आरंभ होने से लोगों में खुशी व्याप्त है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.