प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- विकास खंड मानधाता की ग्राम पंचायत सराय नाहर राय में आयोजित जनचौपाल में सीडीओ डॉ. दिव्या ने बारी-बारी से ग्रामीणों की सुनी और उनके निस्तारण का निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में लाभार्थी चयन करने में अनियमितता करने की पुष्टि होने पर सम्बंधित अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। अफसर भौतिक सत्यापन करने के बाद ही लाभार्थी चयनित करें और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। सीडीओ ने राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों को फैमिली आईडी का महत्व विस्तार से बताया। राशन कार्ड से संबंधित मांगों पर आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री, कन्या सुमंगला योजना, पीएम सूर्यघर योजना, मनरेगा श्रमिकों के श्रम विभाग में पंजीकरण के बाद मिलने वाले लाभ व मनरेगा के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.