चंदौली, मई 21 -- इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों का बुधवार को अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने इलिया कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर लाभार्थियों के आवास निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों से बातचीत कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। वहीं इलिया कस्बा स्थित वनवासी बस्ती में एक लाभार्थी के आवास निर्माण में अनियमितता सामने आई। यह भी पढ़ें- आवास योजना के लंबित कार्य एक माह में करें पूरा बताया गया कि लाभार्थी विनोद बनवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प...