भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार भदोही में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यअतिथि रहे सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा चयनित लाभार्थियों में टूल किट का वितरण किया गया। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जन-जन को जागरूक करने पर बल दिया गया। स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरो ंके प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। स्वरोजगार, कौशल विकास एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी सरकार की उपलब्...