लाभार्थियों ने राज्यमंत्री को सुनाई बदलाव की कहानी
वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मध्यमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र गणेशगंज बाडा में बुधवार को 'कहानी बदलाव की-विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम किया। उन्होंने मैदागिन, मध्यमेश्वर, दारानगर, विशेश्वरगंज आदि क्षेत्र के लाभार्थियों से भेंट की। इस दौरान लाभार्थियों ने अपनी 'बदलाव की कहानी' सुनाई। इस मौके पर नीरज जायसवाल, दिनेश कुमार सिंह, कुंवरकांत सिंह, सुधीर त्रिपाठी, संतोष सैनी, गौरव राठी, करण सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, विशाल सेठ, सौरभ कक्कड़, संतोष पटेल, रुद्रप्रताप पांडेय, सुशील सेठ, सर्वेश वर्मा, आकाश सेठ, राजेश वर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.