मुरादाबाद, मार्च 20 -- विकास खंड भगतपुरटांडा में शुक्रवार को "संकल्प से सिद्धि-सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि" थीम के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा प्रगतिशील व्यापारियों और लघु उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत भगतपुरटांडा के ब्लॉक प्रमुख संतोष कुमार उपस्थित रहे। वहीं खंड विकास अधिकारी अमर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज कुमार सिंह एवं बीडीओ-पीआरडीओ अभिनव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.