पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के तत्वावधान में गांधी प्रेक्षागृह सभागार में वृहद ऋण वितरण शिविर एवं ऋण जागरूकता कार्यक्रम में खाताधारकों एवं ऋण लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विकसित उप्र और विकसित राष्ट्र के विजन के अंतर्गत जनपद स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के बारे में बताया। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास और उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने जनसमूह को नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत को दृष्टिगत करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक सोमेश प्रताप सिंह ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहने वाले एसबीआई के कार्यों और योजनाओं के बार...