लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति प्रमाण पत्र
महोबा, मार्च 21 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगा योजनाओं की जानकारियां दी गई। लाभार्थियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितिरित किए गए। शनिवार को कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग विभाग, सेवायोजन विभाग, खादी ग्रामोद्योग और बैंकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारियां दी गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 15 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। जिला अग्रणी प्रबंधक सरोज कुमार ने कहा कि लाभाथ्र्रियों का योजनाओं का लाभ समय से मिल रहा है। उपायुक्त उद्योग सरोज कुमार, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेई, दीपक कुमार, ओम प्रकाश यादव, अर्चना यादव, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.