प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। यूपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि पिछले 9 वर्षो में सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, प्रभारी जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.