गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कृषि भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 एवं रबी 2025-26 के अंतर्गत फसल क्षतिपूर्ति भुगतान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपाध्यक्ष राधे श्याम सिंह की ओर से लाभार्थी कृषकों को डमी चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर पूर्व निदेशक कृषि सांख्यिकी राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व संयुक्त कृषि निदेशक डॉ सीपी श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, फसल बीमा जिला प्रबंधक रंजीत सिंह आदि उ...