लाभार्थियों को प्रदान किया आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों-विमला देवी, सुमन देवी व बबिता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र, आवास की चाबी, कृषि उद्यमी स्वालंबन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन, भेड़ पालन व सुकर पालन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 338 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के रूप में एक करोड़ एक लाख 40 हजार धनराशि तथा 185 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में दो करोड़ 77 लाख 50 हजार धनराशि का डमी चेक प्रदान किया। यह भी पढ़ें- विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.