लखीमपुरखीरी, मई 1 -- नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित नगर पालिका आपके द्वार अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में 9 स्थानों पर कैंप लगा कर पात्र नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की गई। अभियान के तहत बनाए गए राशन कार्डों का वितरण नगर पालिका सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका आपके द्वार अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध लाभ दिलाना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के जिला कार्यालयों में 'जन सुनवाई शिविर', राशन कार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.