काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर। ब्लॉक में बुधवार को जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगा। यहां सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसमें 336 लाभार्थियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, पंचायतीराज, ग्राम विकास, राजस्व, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्युत, डेयरी, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, श्रम, लोक कल्याण, नगर पालिका महुआखेड़ागंज, वन विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राजेश कुमार, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...