खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया । नगर संवाददाता उद्योग विभाग द्वारा चयनित लाभार्थियों के ऋण वितरण में बैंकों द्वारा सुस्ती किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बातें कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने कही। बैठक के दौरान डीडीसी ने बैंकवार स्वीकृत आवेदनों के विरूद्ध ऋण वितरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं पीएमवीवाई योजना का बारी बारी से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उद्योग महाप्रबंधक परिधि विदिशा ने पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं पीएमवीवाई के चयनित लाभार्थियों एवं ऋण वितरण की बिन्दुवार जानकारी दी। इस दौरान डीडीसी ने कई बैंकों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। कहा कि आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी आवेदनों का निष्पादन करें। मौके पर एलडीएम परेन्द्र कुमार व विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी आदि मौजूद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.