मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने विकासखंड बड़राव के ग्राम पंचायत उसरी खुर्द में सोमवार की रात्रि आयोजित जन कल्याण चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई प्रगति पथ यात्रायोजनाओं का लाभ वितरण जन कल्याण चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी, स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ...