लाभार्थियों की पहचान कर समयबद्ध टीकाकरण कराएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक क्षेत्र की सभी एएनएम की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी टीकाकरण सत्रों के लिए तैयार माइक्रो प्लान का बिंदुवार मूल्यांकन किया गया। जोर दिया कि नियमित टीकाकरण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा है, जिससे कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला वंचित नहीं रहनी चाहिए। एएनएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने कार्यक्षेत्र में माइक्रो प्लान के अनुसार सत्रों का संचालन करें, छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर समयबद्ध टीकाकरण कराएं और पोर्टल पर त्वरित अपडेट दर्ज करें। समीक्षा के दौरान उपकेंद्रों के माइक्रो प्लान, वैक्सीन आपूर्ति, कोल्ड चेन व्यवस्था और फील्ड स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.