सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए लगातार प्रयास भी हो रहा है, लेकिन लाभार्थियों का नाम मिस्मैच होने से आयुष्मान कार्ड बनवाना मुसीबत बना है। सूची में पुकारू नाम अंकित है, लेकिन आधार कार्ड में नाम अलग होने से परेशानी बनी है। विभाग भी चाह कर नाम संशोधित नहीं कर पा रहा है। राज्य से सिर्फ बिंदी व मात्रा सही करने का अप्रूवल मिलने से दिक्कतें बनी है और लाभार्थी कार्ड के नाम को सही कराने के लिए भटकने को मजबूर है। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये नि:शुल्क इलाज के लिए मिलते हैं। योजना से जुड़े शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.