सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बच्चों की उपस्थिति एवं लाभांवित संख्या दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरने वाली है। स्थापना सह एमडीएम मनीष कुमार सिंह ने रीगा प्रखंड को छोड़ 16 प्रखंडों के 110 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीपीओ श्री सिंह ने कहा है कि निदेशालय के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों को प्रत्येक कार्यदिवस में अपराह्न चार बजे तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर मध्याह्न भोजन से लाभांवित बच्चों की संख्या अनिवार्य रूप से दर्ज करनी है। बावजूद इसके फरवरी माह की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों द्वारा लगातार पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वार...