जौनपुर, अगस्त 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लाभांश में बढ़ोत्तरी की घोषणा से जिले के कोटेदारों में खुशी की लहर छा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण सुनते हो कोटेदार हर्ष से झूम उठे। ब्लाक मुख्यालयों पर सोमवार को मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को दिखाने सुनाने की व्यवस्था की गई थी। हिन्दुस्तान संवाद गौराबादशाहपुर के अनुसार प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। सोमवार को धर्मापुर ब्लाक सभागार में इस नई व्यवस्था के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी के 78 हजार से अधिक राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, कल उपहार...