लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। प्रदेश के कोटेदारों ने ईको गार्डेन में चल रहे धरना-प्रदर्शन के सातवें दिन मंगलवार को लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम गारंटी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उत्तर प्रदेश सस्ता-गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहरोत्रा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के कोटेदारों को मात्र 90 रुपए प्रति कुंतल का लाभांश मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार चलाने के लिए कम है। उन्होंने सरकार से 200 रुपए प्रति कुंतल लाभांश या 20 हजार रुपए न्यूनतम आय की गारंटी दिए जाने की मांग की। ऑल इंडियन फेयर प्राइश शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि अगर कोटेदारों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो कोटेदार विधानसभा का घेराव करने को विवश होंगे। अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.