लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया सीएम का आभार
गोंडा, सितम्बर 3 -- गोंण्डा/ तरबगंज , संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने पर जनपद के कोटेदारों में हर्ष है। फैसले पर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति डीएम के माध्यम से आभार प्रकट किया है। गुरुवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम प्रताप तिवारी के नेतृत्व में जिले के कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम प्रियंका निरंजन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद एवं आभार पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्रति क्विंटल 35 रुपये की यह उल्लेखनीय वृद्धि न केवल कोटेदारों के आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.