लाभगांव में पिकअप टेंपो की टक्कर में चालक गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है घायल चालक का उपचार
खगडि़या, मई 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव में मंगलवार को पिकअप से टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के रामटोल कोठिया के रहने वाले मोदो साह के रूप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि बेगूसराय जिले के बखरी से खगड़िया जाने के क्रम में पिकअप से टक्कर हो गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चिकित्सक ने घायल चालक को खतरे से बाहर बताया। इधर गंगौर थानाध्यक्ष परशुराम पासवान ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर घटना की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.