अल्मोड़ा, फरवरी 12 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सब्जी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को सब्जियों में कीटों व रोगों के प्रबंधन के साथ लाभकारी जीवों की पहचान के भी तरीके बताए। हिमोत्थान सोसाइटी की ओर से प्रायोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कोटाबाग व धारी ब्लॉक के सब्जी उत्पादक किसानों ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिकों ने सब्जी उत्पादन सुधार में संस्थान के योगदान, खुले व संरक्षित परिस्थितियों में उन्नत उत्पादन तकनीकों, सब्जी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.