लाब्दाघाटी में टेंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पाकुड़, मई 14 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर स्थित लाब्दाघाटी में विगत बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव निवासी चार्लेश मराण्डी (55 वर्ष) और उनकी पत्नी सविता हांसदा (45 वर्ष) टेंपो संख्या जेएच 04 टी 5357 पर सवार होकर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान लाब्दाघाटी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टेंपो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में टेंपो पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.