लाबुशेन ने टेस्ट में चौंकाया, दोनों पारियों में एक जैसा स्कोर बनाया; 49 साल पहले भारतीय दिग्गज ने किया था ऐसा
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी फिफ्टी नहीं लगा पाए। उन्होंने डरबन के किंग्समीड में 58 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन जोड़े, जिसमें चार चौके शामिल हैं। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। लाबुशेन ने डरबन टेस्ट की पहली पारी में 58 गेंदों छह चौकों की मदद से 37 रन जुटाए थे। लाबुशेन भले ही दोनों पारियों में अर्धशतक से चूक गए लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। दरअसल, टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक बल्लेबाज द्वारा समान गेंदें खेलकर समान रन बनाने का कमाल सिर्फ दो ही बार हुआ है। यहां हम एक टेस्ट की उन्हीं दो पारियों की बात कर रहे, जिनमें कम से कम 20 प्लस गेंदें खेली गईं और 20 प्लस रन बने।49 साल पहले भारतीय दिग्गज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.