पूर्णिया, अप्रैल 9 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। चिकनी डुमरिया पंचायत स्थित लाफा चौक के समीप बाइक सवार युवक से एक लाख 600 रुपये लूट लिए गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित बनियापट्टी निवासी कुंदन कुमार शर्मा (33 वर्ष) बहेलिया स्थान में कपड़े की दुकान चलाते हैं और अपने घर पर डेयरी व्यवसाय भी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्होंने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक काझा शाखा से 95,600 रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वे काझा से बहेलिया स्थान स्थित अपनी दुकान पहुंचे। शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर वे कुल एक लाख 600 रुपये बाइक की डिक्की में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेलिया स्थान से चिकनी जाने वाली सड़क पर लाफा चौक से लगभग 500 मीटर पहले एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा क...