बगहा, जून 11 -- बेतिया,एक संवाददाता। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए मासिक अपराध गोष्ठी वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में हुई। बुधवार को पुलिस केंद्र के सभागार मे आयोजित क्राइम मीटिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को जिम्मेवारी निभानी होगी अन्यथा पुलिस लाइन का रास्ता खुला है। मीटिंग के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की स्थिति, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन, कुर्की-जब्ती,मद्य निषेध, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की स्थिति, गिरफ्ता...