फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच कर संग्रहकर्ताओं के जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी है। अपर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित सभी कर्मचारियों की जांच प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली। सूचना देने के बाद भी जलकल विभाग के कर्मचारी मनीष कुमार, रामसहाय, मूलचंद, सुपात्र सिंह और नीरज नाम बैठक से गायब रहे। इसके अलावा उपरोक्त सभी कर्मचारियों की जांच प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति को देखते हुए जांच पूर्ण होने तक सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोक दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजरों को दो दिन के अंदर जांच पूरी कर अभिलेख जमा कराने को कहा है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जिन कार्मिकों द्वारा अपनी जांच दो दिन में...