लापरवाह थाना प्रभारियों की कप्तान ने कसी नकेल
कौशाम्बी, जून 20 -- पुलिस ऑफिस स्थित वीरांगना दुर्गा भाभी सभागार में शुक्रवार रात अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। लापरवाही सामने आने पर कइयों को फटकार भी लगाई। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई कर दी जाएगी। गोष्ठी के दौरान थानों में दर्ज बीएनएस, बीएनएसएस, महिला संबंधी अपराधों, एससी-एसटी एक्ट के मामलों आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने लंबित एसआर, एसएसआर, एलएसआर प्रकरणों, वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 तथा पुरस्कार घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रिवेंटिव कार्रवाई, रात्रि चेकिंग एवं हाईवे चेकिंग को प्रभावी बनाने की हिदायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.