उन्नाव, जुलाई 3 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत के बाद बस सवार यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा था। आक्रोशितों ने बस ड्राइवर को मौके पर पकड़कर जमकर पीटा था। वहीं, पुलिस का दावा है कि चालक मारपीट में नहीं बल्कि हादसे में ही घायल हुआ था। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार अलसुबह हुए मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर पार कर गई। आगरा की ओर जा रही कार को टक्कर मारते हुए एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ खाई में जाकर पलट गई थी। हादसे में कार सवार पांच एक महिला, दो बच्चों, एक बुजुर्ग और ड्राइवर की मौत हो गई थी। चार गंभीर घायल हुए थे। वहीं, बस में सवार आठ लोगों को भी चोटे आई थीं। घटना के बा...