पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र से गायब केन्द्राधीक्षकों पर कार्रवाई की मांग मुखर हो रही है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि तत्काल लापरवाह केंद्राधीक्षकों को हटवाने की मांग की है और नया केंद्राधीक्षक बनवाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति से भी मांग की है कि परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करवायी जाये क्योंकि परीक्षा अधिनियम का खुलेआम केंद्राधीक्षक के द्वारा अवहेलना की गई है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े होंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा: उड़नदस्ता टीम ने किया औचक निर...