कौशाम्बी, जून 11 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। बिंदुवार योजनाओं की जानकारी ली। कई योजनाओं की प्रगति प्रभावित होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। बताया कि आशा कार्यकत्री व आरबीएसके टीम की लापरवाही बरती जा रही है। डीएम ने इस मामले में सीएमओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं स्टॉफ की उपस्थिति समय से सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर बिफरे डीएम,दिए सख्त निर्देश उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान सभी प्रभार...