चंदौली, जून 17 -- चंदौली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सांसद वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक हुई। इस दौरान सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी। साथ ही इसमें सुधार करने की हिदायत दी। चेताया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जनता त्रस्त है और अधिकारी मनमाने ढंग से कटौती कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले में जर्जर तारों, लो-वोल्टेज और हफ्तों तक खराब पड़े रहने वाले ट्रांसफार्मरों की गंभीर समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। यह भी पढ़ें- विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे...