संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों संग क्राइम मीटिंग की। जिसमें घटित अपराधों और उसमें हुई कार्रवाई की समीक्षा की। अपराधों पर अकुंश लगाने में अक्षम साबित होने पर कार्रवाई की चेतवानी दी,वहीं बेहतर कार्य करने वाले 57 पुलिस कर्मियों को 'टॉप ऑफ द मंथ' का पुरस्कार दिया।एसपी संदीप कुमार मीना ने सबसे पहले सैनिक सम्मेलन कर विभिन्न थानों व शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद मासिक अपराध गोष्ठी में यातायात, साइबर अपराध और महिला अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा की। एसपी ने निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए और वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.