लापरवाही! युवती कराहती रही डॉक्टर आराम करते रहे, फार्मासिस्ट ने कर दिया इलाज
संवाददाता, मई 31 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में लापरवाह सिस्टम की एक तस्वीर मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार सुबह सामने आई है। यहां पेट दर्द से कराह रही युवती के परिजन इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन डॉक्टर- फार्मासिस्ट कमरे में आराम फरमाते रहे। बाद में फार्मासिस्ट ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विरोध में परिजनों ने हंगामा किया और सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की। सीएचसी अधीक्षक ने फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। सीएमओ को रिपोर्ट भेजकर फार्मासिस्ट का ट्रांसफर करने की संस्तुति की है। डॉक्टर पर कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा की मां नितिका ने बताया कि वे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर सीधी शिकायत करेंगी। परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.