हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 14 -- UP News: यूपी के बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस में प्रसव के दौरान नवजात के धड़ से अलग होकर सिर प्रसूता के गर्भाशय में फंस गया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे बाहर निकाला। बीते 8 अप्रैल को हुई इस घटना में प्रसूता के परिजनों ने कलवारी थाने में तहरीर दी है। फिलहाल प्रसूता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, ये मामला सुर्खियों में है। कलवारी थाना क्षेत्र स्थित मुरादपुर गांव के रहने वाले नीरज की पत्नी प्रेमा देवी गर्भवती थीं। सात माह का गर्भ था। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें 8 अप्रैल की सुबह एंबुलेंस से बनरहा सीएचसी पर पहुंचाया। आरोप है कि एएनएम ने बिना किसी जांच के गर्भवती को दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.