प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी रकीब उल्ला के बेटे अनीस अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अक्तूबर की शाम छह बजे भतीजा आतिफ खां साइकिल से गांव में स्थित किराने की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे प्रयागराज के ट्रैक्टर चालक ने आतिफ की साइकिल में टक्कर मारी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के गुरु गोविंद सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां महीनों तक इलाज के बाद घर लौटा। आतिफ खां के चाचा अनीस अहमद की तहरीर पर कंधई पुलिस ने प्रयागराज के ट्रैक्टर चालक व स्वामी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.