लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुमला, मार्च 29 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली निवासी और राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोरा की प्रधानाध्यापिका रेशमा कुमारी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रेशमा कुमारी 28 मार्च की शाम शैक्षणिक कार्य से गुमला से अपने पिता मनमोहन सिंह के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान रश्मि नगर के पास एक अज्ञात स्कूटी चालक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को धक्का मार दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.